निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र! रायपुर के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते पकड़े गए दो युवक: रायपुर : नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याश...
निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र! रायपुर के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते पकड़े गए दो युवक:
रायपुर : नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय अपना रहे हैं। इसी बीच रायपुर के अमलीडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की गुप्त क्रिया करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के अंधेरे में ये युवक श्मशान घाट में कुछ अनुष्ठान कर रहे थे। उनकी संदिग्ध हरकतों को देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका और पुलिस को सूचना दी। ऐसा माना जा रहा है कि यह क्रिया चुनाव में किसी प्रत्याशी के पक्ष में या विरोध में की जा रही थी।
इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब चुनाव जीतने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना नया हथकंडा बन गया है? प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया है और जल्द ही इस रहस्यमयी अनुष्ठान के पीछे की सच्चाई सामने आ सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के अंधेरे में ये दोनों युवक गुप्त रूप से कुछ अनुष्ठान कर रहे थे। उनकी संदिग्ध हरकतों को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे किसी विशेष उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह क्रिया कर रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं