Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

रायपुर में मेयर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण आज, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य होंगे शामिल

  रायपुर में मेयर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण आज, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य होंगे शामिल: रायपुर :  शहर को नई महापौर और 70 वार्डो...

 रायपुर में मेयर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण आज, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य होंगे शामिल:

रायपुर : शहर को नई महापौर और 70 वार्डों के पार्षद आज शपथ लेंगे। रायपुर की दूसरी महिला महापौर के रूप में मीनल चौबे गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। इस भव्य समारोह का आयोजन इंडोर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा, जहां रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे।

इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह में 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए आयोजन स्थल पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

इंडोर स्टेडियम को इस भव्य आयोजन के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। मंच, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह है, क्योंकि यह रायपुर नगर निगम के नए कार्यकाल की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।

शपथ ग्रहण के बाद मेयर और पार्षदों के शहर विकास से जुड़े अगले कदमों पर भी नजर रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket