हार से बौखलाई कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ता से की बदसलूकी, मामला थाने पहुंचा: दुर्ग: नगर पालिक निगम दुर्ग के चुनाव में कांग्रेस प...
हार से बौखलाई कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ता से की बदसलूकी, मामला थाने पहुंचा:
दुर्ग: नगर पालिक निगम दुर्ग के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर की हार के बाद बौखलाहट इस कदर बढ़ गई कि वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने वाले युवक के घर जा पहुंचीं। वहां उन्होंने न केवल युवक से गाली-गलौज की, बल्कि धक्का-मुक्की भी की।
यह घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया, और मामला थाने तक पहुंच गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे युवक को इस तरह प्रताड़ित किया जाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक माहौल गर्माया:
इस घटना के बाद दुर्ग में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं