Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बीजापुर में बड़ी सफलता: 1 करोड़ 18 लाख के इनामी 31 नक्सली ढेर, 28 की हुई पहचान

  बीजापुर में बड़ी सफलता: 1 करोड़ 18 लाख के इनामी 31 नक्सली ढेर, 28 की हुई पहचान: छत्तीसगढ़ : के बीजापुर में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अ...

 बीजापुर में बड़ी सफलता: 1 करोड़ 18 लाख के इनामी 31 नक्सली ढेर, 28 की हुई पहचान:

छत्तीसगढ़ : के बीजापुर में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, जिनमें से 28 की पहचान कर ली गई है। इन पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सबसे बड़ा इनामी नक्सली भी ढेर:

मारे गए नक्सलियों में 8 लाख के इनामी हूंगा कर्मा भी शामिल था। इसके अलावा, 16 नक्सलियों पर 5-5 लाख और 11 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।


ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी:

सुरक्षा बलों के लिए यह ऑपरेशन बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह नक्सली संगठन के लिए करारा झटका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।


छत्तीसगढ़ पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान और भी कई महत्वपूर्ण नक्सली ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिससे उनकी ताकत कमजोर होगी।

यह ऑपरेशन राज्य और केंद्र सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत किया गया था, जिसका मकसद बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करना है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket