Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेसी महापौर के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करेगी सरकार: डिप्टी CM

  कांग्रेसी महापौर के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करेगी सरकार: डिप्टी CM: छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने कांग्रेस शासन में हुए कथित घोटालों...

 कांग्रेसी महापौर के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करेगी सरकार: डिप्टी CM:

छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने कांग्रेस शासन में हुए कथित घोटालों की जांच का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेसी महापौर के समय सरकारी फंड में बड़े पैमाने पर लूट हुई, जिसकी परतें जल्द खुलेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया गया, और अब भाजपा सरकार इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।


डिप्टी सीएम ने कहा कि घोटालों के पक्के सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोप पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा इस मुद्दे को जनता के सामने लाकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प ले रही है।


कांग्रेस शासन में हुई गड़बड़ियों की जांच करेगी सरकार: डिप्टी CM अरुण साव:


छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नगरीय निकायों में कांग्रेस शासन काल में हुए घोटालों की जांच करेगी। रायपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के महापौरों के कार्यकाल में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और विकास कार्यों को नजरअंदाज किया गया।


डिप्टी सीएम ने कहा, "प्रदेश के ज्यादातर नगरीय निकायों में कांग्रेस का शासन था, लेकिन वहां विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। सरकारी फंड का लूटने का काम किया गया, जिसका खुलासा भाजपा सरकार करेगी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जल्द ही जांच कर आरोप पत्र जारी करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


भाजपा सरकार के इस कदम को पारदर्शिता लाने और जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket