Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा ने घोषित किए बस्तर जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी

  भाजपा ने घोषित किए बस्तर जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी: जगदलपुर  : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिला ...

 

भाजपा ने घोषित किए बस्तर जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी:

जगदलपुर  : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला एवं मंडल चयन समिति की अनुशंसा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने इन नामों की औपचारिक घोषणा की।

बस्तर जिले में कुल 15 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भाजपा ने पूरी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के साथ इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जिससे पार्टी पंचायत चुनाव में दमदार प्रदर्शन कर सके।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि ये प्रत्याशी भाजपा की नीतियों और विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों का समर्थन करेगा।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket