Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पराक्रमी कार्यकर्ताओं की फौज : विष्णुदेव साय

*प्रधानमंत्री आवास को लेकर राज्य सरकार की नीति अन्यायपूर्ण :  कौशिक* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश...


*प्रधानमंत्री आवास को लेकर राज्य सरकार की नीति अन्यायपूर्ण :  कौशिक*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश में मजबूत आधार है इसके प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं। प्रदेश सरकार के असफलताओं को जनता के बीच ले जाने की जवाबदारी प्रकोष्ठ की प्रत्येक कार्यकर्ता की है। नगरीय निकाय चुनाव में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर तरफ अराजकता का वातावरण है। जनता परेशान और भयभीत है। हमें जनता की आवाज बनकर हम मोर्चे पर जुटे रहना होगा और मिशन 2023 में हमारी जीत सुनिश्चित करने अभी से आप जुट जाए। 


नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर बेघर को घर देने के संकल्प के साथ पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करवाने में लगातार सफल होते जा रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है जहां पर जरूरतमंदों को घर नहीं मिल रहा है और प्रदेश की सरकार केवल मात्र बहानेबाजी करने में जुटी हुई है। जब केन्द्रांश व राज्यांश के माध्यम से किसी योजना का संचालन जनहित में होता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए मात्र बहाने तलाशने के लिए जुट जाती है। ये देश की एक मात्र प्रदेश सरकार है जो बहानेबाजी से चल रही। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के हमारे कार्यकर्ता समाज के जमीनी तबके के लोगों से जुड़े हुए है। उनकी भूमिका मिशन 2023 में महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता विजय छत्तीसगढ़ के लिए अभी से जुट जाए।


इस मौके पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को हम जनता के बीच ले जाने में लगातार सफल हो रहे है और राज्य की असफल सरकार के बारे में आम जनता तक उनके भ्रष्टाचार की गाथा को हम पहुंचा रहे है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है जिससे कारण वंचित हितग्राहियों को प्रदेश सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये से इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रही हैं।

इस मौके पर कई वक्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने विचार रखे और कार्यसमिति में प्रदेश भर के जिला संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket