Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली 12 दिसंबर को रामलीला ग्राउंड नई दिल्ली में

  रायपुर/27 नवंबर 2021। कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत 12 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थ...

 


रायपुर/27 नवंबर 2021। कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत 12 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित रामलीला ग्राउण्ड में प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों से रैली में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी, तेजी से गहराती मंदी से हमारे करोड़ों देशवासियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है। आसमान छूती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निरंतर चल रहा है। अपने जिले में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ जन जागरण अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे है। छत्तीसगढ़ में जन जागरण रैली यात्रा का समापन 29 नवंबर को कोण्डागांव में आयोजित था वह अब जन जागरण अभियान का नियमित कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा। जन जागरण कार्यक्रम का समापन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket