Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ का फार्मूला लेकर UP के चुनावी समर में उतरी कांग्रेस

  लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश क...

 


लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया। नौ दिनी यह तीनों यात्राएं 27 जिलों में पहुंचेंगी। बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी घोषणएं भी कीं। इनमें से अधिकांश कांग्रेसशासित राज्य छत्तीसगढ़ में लागू हो चुकी है। इन्ही घोषणाओं के आधार पर पन्द्रह साल से काबिज भाजपा को कांग्रेस ने छग में पटकनी दी थी। 



बाराबंकी के तमरसेपुर ग्राम में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी की प्राथमिकता भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2022 में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट आरक्षित कर चुकी है। इसके साथ ही इंटर पास छात्राओ को स्मार्ट फोन तथा स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गेहूं व धान का समर्थन मूल्य 2500-2500 तथा गन्ना का 400 रुपया प्रति क्विंटल रखा जाएगा। इसके साथ गरीबों को 25 हजार रुपए की मदद और सबका बिजली बिल हाफ तथा कोरोनाकाल का बिल माफ होगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket