4 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में महतारी वंदन, पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई य...
4 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में महतारी वंदन, पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएँ प्रदर्शित। जनमन पत्रिका का वितरण।

- राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी लगी
- महतारी वंदन, पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएँ प्रदर्शित
- योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का वितरण किया गया
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में शासन की नीतियों, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना और छत्तीसगढ़ में सड़कों का विकास जैसी योजनाएँ प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा युवा कल्याण, पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना, घर घर निर्मल जल अभियान और शक्तिपीठ परियोजना की जानकारी भी रखी गई है।
प्रदर्शनी में तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिल रे लाभ, पी एम जनमन योजना के अंतर्गत लाभान्वित परिवार, महिला स्व सहायता समूहों को विशेष प्रोत्साहन, सेवा सेतु, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस और श्री राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत निःशुल्क यात्रा से जुड़ी उपलब्धियाँ भी दिखाई गई हैं।
जनसंपर्क विभाग ने शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनमन पत्रिका का वितरण भी किया। विभाग के अनुसार पत्रिका के माध्यम से नीतियों, नवाचारों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी नागरिकों तक पहुंच रही है। प्रदर्शनी स्थल पर नागरिकों ने पत्रिका लेकर पढ़ने में रुचि दिखाई।
सूरजपुर जिले के ग्राम कल्याणपुर पोडिपा की श्रीमती बुद्धेश्वरी सिंह ने प्रदर्शनी देखने के बाद कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने कहा कि किसान, महिला, श्रमिक और युवा, सभी को योजनाओं से सामाजिक और आर्थिक सहारा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही स्थान पर शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है।
श्रीमती तारामनी ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होना नागरिकों के लिए उपयोगी है। उनके अनुसार प्रदर्शनी से जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंच रही है, और लोग योजनाओं से जुड़कर लाभ ले रहे हैं।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं