2 नवंबर 2026 | कांकेर की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आसुलखार में धान खरीदी में 1.44 करोड़ रुपये की अनियमितता का मामला। पुलिस ने दो प्रभारि...
2 नवंबर 2026 | कांकेर की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आसुलखार में धान खरीदी में 1.44 करोड़ रुपये की अनियमितता का मामला। पुलिस ने दो प्रभारियों को गिरफ्तार किया है, जांच जारी है।

- समिति में 4,651.20 क्विंटल धान और 11,628 बोरा बारदाना कम मिला
- कुल वित्तीय अनियमितता 1,44,18,720 रुपये आंकी गई
- धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर
कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आसुलखार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी में करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। संयुक्त जांच समिति ने रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में 4,651.20 क्विंटल धान और 11,628 बोरा बारदाने की कमी पाई है। पुलिस ने इस मामले में धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है।
समिति में कुल 748 किसानों से 36,703.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी। खरीदी पूरी होने के बाद स्टॉक का मिलान और भौतिक सत्यापन कराया गया। इसी दौरान धान और बारदाने की मात्रा में अंतर सामने आया।
संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार कुल वित्तीय अनियमितता की राशि 1,44,18,720 रुपये आंकी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति के प्रबंधक की ओर से थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई और बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब दस्तावेजों, स्टॉक रिकॉर्ड और खरीदी प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि धान और बारदाने में यह अंतर कैसे आया और इसमें अन्य किसी की भूमिका है या नहीं।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं