Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

खराब मौसम के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के दोनों मैच स्थगित, अब 30 अक्टूबर को होंगे

31 अक्टूबर 2026 | चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण बिगड़े मौसम से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के दोनों मैच स्थगित। अब ये मैच शुक्रवार, 30 अक्टू...

31 अक्टूबर 2026 | चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण बिगड़े मौसम से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के दोनों मैच स्थगित। अब ये मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का मैच
सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का मैच (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • आज के दोनों मैच स्थगित, अब 30 अक्टूबर को होंगे
  • मौसम खराब होने के कारण लिया गया एहतियाती फैसला
  • सेमीफायनल 31 अक्टूबर और फाइनल 1 नवंबर को

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज होने वाले दोनों मैच स्थगित कर दिए गए हैं। ये मैच अब शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश में मौसम खराब है। तेज हवाओं और लगातार बारिश को देखते हुए आयोजन समिति ने यह एहतियाती फैसला लिया है। फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

लीग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम साढ़े 5 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला होना था। शाम साढ़े 7 बजे चक्रधर चैंपियन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मैच निर्धारित था। अब ये दोनों मैच कल, शुक्रवार को क्रमशः साढ़े 5 बजे और साढ़े 7 बजे खेले जाएंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 22 अक्टूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही है। लीग के अंक तालिका में न्यायधानी नाइट्स 3 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 11 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसने सेमीफायनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। मैनपाट टाइटन्स 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चक्रधर चैंपियंस 7 अंकों के साथ तीसरे, बैलाडीला बुल्स 5 अंकों के साथ चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। राजधानी रायल्स ने अपने सभी मैच हारे हैं और वह सबसे निचले स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दोनों सेमीफायनल 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को होगा।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket