Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

• माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा : जगदलपुर : प्रधान...

माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा :

जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक साथ सवा लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को महापौर संजय पाण्डे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से सिरहासार चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मंच सज्जा, दीप प्रज्वलन की व्यवस्था और आम लोगों की आवाजाही को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर भी चर्चा की।

बताया गया कि एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान बस्तर संभाग में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाना बताया गया है।

माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में सवा लाख दीपों का सामूहिक प्रज्वलन अभियान के प्रमुख आयोजनों में शामिल होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से जनसहभागिता के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket