Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इंद्रावती पुल से गोरिया बहार तक बनेगा ‘ग्रीन गेटवे’, 10 सितंबर को लगाए जाएंगे 2600 पौधे

• महापौर संजय पांडे ने NH का निरीक्षण कर हटवाई गंदगी और झाड़ियां, जलभराव के स्थायी समाधान के दिए निर्देश : जगदलपुर : शहर के प्रवेश मार्ग आम...

महापौर संजय पांडे ने NH का निरीक्षण कर हटवाई गंदगी और झाड़ियां, जलभराव के स्थायी समाधान के दिए निर्देश :

जगदलपुर : शहर के प्रवेश मार्ग आमागुड़ा से गोरिया बहार तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिशा में महापौर संजय पांडे ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अभियंता, वन विभाग, यातायात विभाग तथा अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर पाथवे पर फैली गंदगी और उगी झाड़ियों को नगर निगम तथा नेशनल हाईवे विभाग की जेसीबी की सहायता से हटाने की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क और पाथवे पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। महापौर ने अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।


10 सितंबर को 2600 पौधों का रोपण

आमागुड़ा क्षेत्र को जगदलपुर के आकर्षक प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की योजना के तहत 10 सितंबर को करीब 2600 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधारोपण में कनेर, बोगनविला और टैकोमा के पौधे शामिल होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति प्रस्तावित है। नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वन विभाग के संयुक्त सहयोग से यह अभियान संचालित किया जाएगा।


‘सिर्फ पौधे लगाना नहीं, हरित कॉरिडोर बनाना लक्ष्य’

महापौर संजय पांडे ने कहा कि आमागुड़ा जगदलपुर का प्रमुख प्रवेश द्वार है और बाहर से आने वाले लोग इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं। इसलिए क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाकर जगदलपुर की बेहतर पहली छवि प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और विकास कर सड़क के दोनों ओर सुंदर एवं व्यवस्थित हरित कॉरिडोर तैयार करना है। आने वाले समय में आमागुड़ा से गोरिया बहार तक का मार्ग जगदलपुर की सुंदरता को नई पहचान दे सकता है।

महापौर ने कहा कि शहर का विकास केवल सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं होता। स्वच्छता, बेहतर पाथवे, जल निकासी, हरियाली और सुंदर प्रवेश मार्ग भी शहर के समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

निरीक्षण के दौरान खेम सिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, विधु शेखर झा, वन विभाग के उमाकांत, एनएच के अधिकारी, यातायात प्रभारी जय राम चेरमोको सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket