Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर पुलिस की कार्रवाई, 14.144 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

• बोधघाट थाना क्षेत्र में अड़ावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी, गांजा, स्कूटी, मोबाइल और नकदी सहित करीब 7.42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त : जगदल...

बोधघाट थाना क्षेत्र में अड़ावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी, गांजा, स्कूटी, मोबाइल और नकदी सहित करीब 7.42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त :

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 14.144 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई 30 अगस्त 2026 को बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखमू नाग, पिता झितरू नाग, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम कावापाल नाका पारा, थाना नानगुर, जिला बस्तर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 17 KX 3018 से ओडिशा से नानगुर होते हुए अड़ावाल रेलवे फाटक की ओर से जगदलपुर आ रहा है और अपने साथ गांजा लेकर बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अड़ावाल रेलवे फाटक के पास जांच अभियान चलाया।

संदेही वाहन के पहुंचने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार स्कूटी पर रखी सफेद बोरी से 14.144 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, स्कूटी और 500 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 42 हजार 200 रुपये है। गांजा रखने, परिवहन और बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग और सुनील मनहर तथा आरक्षक बामन सेन, दीपक मिंज और परमानंद भोयर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket