• प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट से छूट, 10वीं के अंकों की मेरिट से मिलेगा दाखिला; आवेदन की अंतिम तारीख 6 सितंबर : जगदलपुर : इंजीनियरिंग की पढ़ाई क...
• प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट से छूट, 10वीं के अंकों की मेरिट से मिलेगा दाखिला; आवेदन की अंतिम तारीख 6 सितंबर :
जगदलपुर : इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छुक बस्तर की छात्राओं के लिए पॉलिटेक्निक में प्रवेश का आसान अवसर है। धरमपुरा-2 स्थित धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का अंतिम चरण शुरू हो गया है। बस्तर अंचल की छात्राओं को प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) से विशेष छूट दी गई है। ऐसे में 10वीं पास छात्राएं शैक्षणिक मेरिट के आधार पर तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकती हैं।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य संजय त्रिवेदी के अनुसार, बस्तर क्षेत्र की छात्राओं को यह विशेष छूट दिए जाने का उद्देश्य उन्हें तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। आवेदन की अंतिम तारीख 6 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे निर्धारित है।
• 61 सीटें, तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश :
10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए पॉलिटेक्निक में कुल 61 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें:
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग: 39 सीटें
आईटी: 12 सीटें
वेश अभिकल्पन एवं पोशाक निर्माण: 10 सीटें
इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के साथ अलग-अलग करियर विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा 12वीं गणित संकाय या आईटीआई उत्तीर्ण छात्राओं के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश का विकल्प भी उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सुविधा केंद्र
ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की परेशानी होने पर छात्राओं की मदद के लिए पॉलिटेक्निक परिसर में ‘अभ्यर्थी सुविधा केंद्र’ बनाया गया है। छात्राएं यहां पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन करा सकती हैं।
इच्छुक छात्राएं [DTE छत्तीसगढ़](https://dte.cg.gov.in) अथवा [CG DTE Admissions](https://cgdte.admissions.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, बस्तर और सरगुजा क्षेत्र की छात्राओं को PPT से विशेष छूट दिए जाने का प्रावधान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं