Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पेंशनर फोरम ने महंगाई भत्ता और एरियर्स भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

• पेंशनरों और कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने तथा 86 माह की बकाया महंगाई राहत राशि के भुगतान की मांग : जगदलपुर : ...

पेंशनरों और कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने तथा 86 माह की बकाया महंगाई राहत राशि के भुगतान की मांग :



जगदलपुर : छत्तीसगढ़ पेंशनर संघों के संयुक्त पेंशनर फोरम ने प्रदेश के पेंशनरों और कर्मचारियों की महंगाई भत्ता संबंधी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। फोरम के प्रदेश संयोजक चन्द्रिका सिंह ने 11 अगस्त 2026 को ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देय 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश प्रदेश में तत्काल जारी करने की मांग की।

पेंशनर फोरम ने प्रदेश के पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए पिछले 86 माह की बकाया महंगाई राहत (डीआर) एवं एरियर्स राशि का भी अविलंब भुगतान किए जाने की मांग रखी। फोरम ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि से ही प्रदेश के पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का आदेश जारी करने की व्यवस्था पूर्व की तरह सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रदेश संयोजक चन्द्रिका सिंह ने कहा कि महंगाई का प्रभाव केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर नहीं पड़ता, बल्कि राज्य के कर्मचारी और पेंशनर भी लगातार महंगाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनर फोरम और विभिन्न पेंशनर संघों द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर और कमिश्नर के माध्यम से कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पेंशनरों में असंतोष बढ़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो उनका आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पेंशनर फोरम छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक चन्द्रिका सिंह, अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटरिया, कोषालय कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर तथा पेंशनर फोरम छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket