Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भानपुरी के पास मंत्री केदार कश्यप का फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कुछ जवान घायल

• घायल जवानों को मंत्री स्वयं लेकर पहुंचे कोंडागांव अस्पताल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश : जगदलपुर : जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग प...

घायल जवानों को मंत्री स्वयं लेकर पहुंचे कोंडागांव अस्पताल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश :


जगदलपुर : जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर भानपुरी के समीप छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार कुछ जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मंत्री केदार कश्यप स्वयं घायल जवानों को लेकर कोंडागांव अस्पताल पहुंचे और उनके उपचार की व्यवस्था कराई।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर भानपुरी के समीप फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार जवान घायल हुए। उन्होंने घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री ने चिकित्सकों को घायल जवानों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मां दंतेश्वरी से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री केदार कश्यप के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार, वे स्वयं सुरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket