Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ₹45,700 का जुर्माना

 • बिना हेलमेट, तीन सवारी और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों पर चालानी कार्रवाई, पुलिस ने दी यातायात नियमों की समझाइश : जगदलपुर :...

 • बिना हेलमेट, तीन सवारी और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों पर चालानी कार्रवाई, पुलिस ने दी यातायात नियमों की समझाइश :

जगदलपुर : शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के प्रमुख मार्गों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर करीब ₹45,700 की चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाइश भी दी गई।

यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की।

इस कार्रवाई में डीएसपी जयराम चेरमाको, यातायात निरीक्षक कमलेश देवांगन, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन दुबे, यतेंद्र देवांगन, राजकुमार आदिल, सुखदेव बघेल, प्रवीण जोशी, राम एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन सहित अन्य क्रेन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket