• सीनियर-जूनियर अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा, कुर्सी दौड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां : जगदलपुर : जगदलपुर अधिवक्ता महिला कक्ष में...
• सीनियर-जूनियर अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा, कुर्सी दौड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां :
जगदलपुर : जगदलपुर अधिवक्ता महिला कक्ष में 26 अगस्त को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता संघ की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव श्रीमती हेलिना मोजेस गिरिधरन एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष जैन और संगीता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। समारोह में सीनियर एवं जूनियर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अधिवक्ता अनीता नाग ने जीत हासिल की, जबकि सीनियर वर्ग में आरती रॉय विजेता रहीं। वहीं अधिवक्ता शबनम एवं मनीषा खरे ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य झा रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंदमोहन मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ और शासकीय अधिवक्ता वरुणा मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य झा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संघ की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव श्रीमती हेलिना मोजेस गिरिधरन के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। उन्होंने इससे पूर्व 15 अगस्त को कालीपुर में आयोजित क्रिकेट मैच का भी उल्लेख करते हुए ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताया।
वरिष्ठ अधिवक्ता आनंदमोहन मिश्रा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन अधिवक्ता संघ में होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर और न्यायालयीन कार्यों के चलते तनावपूर्ण दिनचर्या से गुजरती हैं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें तनावमुक्त होने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती संगीता चौहान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता माधुरी यादव, सुल्ताना खान, सरिता तिवारी, निशा शुक्ला, प्रतिमा रॉय, सुकन्ती, हेमलता, नक्का, हेमलता राठौर सहित बड़ी संख्या में सीनियर और जूनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता संघ की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव श्रीमती हेलिना मोजेस गिरिधरन ने किया।




कोई टिप्पणी नहीं