Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन महोत्सव

• सावन झूला और गीत-संगीत के कार्यक्रमों में झूमीं कार्यकर्ता बहनें, किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना : जगदलपुर : भारतीय जनता ...

सावन झूला और गीत-संगीत के कार्यक्रमों में झूमीं कार्यकर्ता बहनें, किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना :

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में तीज एवं सावन महोत्सव का वृहद आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों ने एक-दूसरे को तीज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सावन झूला, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं के साथ उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तीज एवं सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता बहनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना भी की। जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, आयुषी सिंह देव, लक्ष्मी मद्दी, रेखा पांडे, ममता राणा, मीना साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, बिजली वैध, पूनम सिन्हा, उर्मिला गोयल, बलमती नागेश, किरण सेन, विभा सिंह, डाकेश्वरी पांडे, प्रमिला कपूर, अन्नपूर्णा नायडू, माया रानी बराई, अनिता श्रीवास्तव, अंजु राय, पुष्पा तिवारी, गीता नाग, गीता मिश्रा, लक्ष्मी घरत, झरना मोहंती, शोभा रानी, हेमलता ठाकुर, कुसुम परिहार, रंजीता पाणिग्राही सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket