Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का महारानी अस्पताल पर औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई स्वास्थ्य सुविधाओं के दिए निर्देश

  "स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का महारानी अस्पताल पर औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई स्वास्थ्य सुविधाओं के दिए निर्देश...

 


"स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का महारानी अस्पताल पर औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई स्वास्थ्य सुविधाओं के दिए निर्देश"


जगदलपुर, 01 जुलाई 2026। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को बस्तर संभाग के प्रमुख शासकीय महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की क्षमता और सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महारानी अस्पताल बस्तर अंचल की पहचान रहा है और इसकी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए इसे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल की वर्तमान 200 बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 300 बिस्तर करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए नया सेटअप और भवन उन्नयन का प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजने को कहा।


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर और कैंसर यूनिट के कार्यों की समीक्षा करते हुए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत कर मरीजों और उनके परिजनों के आवागमन को सुगम बनाने पर भी जोर दिया।


स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, ईसीजी यूनिट, ब्लड बैंक तथा अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अटल आरोग्य लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक उपकरणों की शीघ्र स्थापना कर 134 प्रकार की सभी जांच सेवाएं जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने महारानी अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी समाज के लिए सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही चिकित्सा सेवा की सबसे बड़ी पहचान है।

निरीक्षण के दौरान विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा महारानी अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket