Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 05 जुलाई को उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आगामी 05 जुलाई 2026 को जगदलपुर शहर के तीन परीक्षा केंद्रांे में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत उप अ...

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आगामी 05 जुलाई 2026 को जगदलपुर शहर के तीन परीक्षा केंद्रांे में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत शासकीय काकतीय पीजी काॅलेज धरमपुरा जगदलपुर, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज धरमपुरा जगदलपुर और शासकिय दंतेश्वरी पीजी काॅलेज शांति नगर जगदलपुर में उक्त परीक्षा 05 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।



         इस परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक ढाई घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जहां मुख्य द्वार पर ही मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सभी की सघन जांच की जाएगी। इसके बाद वहां तैनात वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के मूल प्रवेश पत्र और उनके साथ लाए गए किसी भी एक वैध पहचान पत्र के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत परीक्षार्थियों को इंटरनेट से निकाला हुआ साफ-सुथरा मूल प्रवेश पत्र लाना जरूरी है और यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें अपने साथ वर्तमान समय की दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने के निर्देश दिए गए हैं।


       परीक्षा हेतु जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा हॉल के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष ड्रेस कोड और प्रतिबंध तय किए गए हैं। परीक्षार्थियों को हल्के रंग की हाफ टी-शर्ट और हल्के कपड़े पहनकर आना होगा, साथ ही पैरों में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी क्योंकि परीक्षा केंद्र के भीतर जूता-मोजा पहनकर जाना पूरी तरह से वर्जित किया गया है। इसके अलावा कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, जैसे बाली या झुमका आदि पहनने पर सख्त रोक रहेगी. परीक्षा कक्ष में घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार के साधन, स्कार्फ, टोपी और चश्मा जैसी सामग्रियां ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष कुमार वर्मा (मो. 9406349496) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं डॉ. अनिल श्रीवास्तव को समन्वयक और डॉ. अजय सिंह ठाकुर को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket