Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी

• 5 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन : जगदलपुर : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर ने सेमेस्टर परीक्षा जनवरी-जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन...

5 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन :


जगदलपुर : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर ने सेमेस्टर परीक्षा जनवरी-जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के नियमित, स्वाध्यायी, भूतपूर्व एवं एटीकेटी परीक्षार्थी अब 5 मई 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद 6 मई से 8 मई 2026 तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा दी गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में सत्यापन के बाद 9 मई 2026 तक जमा करनी होगी।

महाविद्यालयों द्वारा सत्यापित दस्तावेजों सहित विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है।


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूर्व जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही लागू रहेगी। साथ ही सभी महाविद्यालयों को विद्यार्थियों को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket