Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर में योजनाओं के सेचुरेशन पर फोकस, मुख्य सचिव के निर्देश — नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026 मुख्य सचिव श्री विकास शील ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा...


जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026

मुख्य सचिव श्री विकास शील ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ ‘बस्तर मुन्ने’ अभियान के अंतर्गत शिविरों का व्यापक आयोजन कर चिन्हित हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित क

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन की मंशा है कि दूरस् एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए मैदानी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाए और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में एक स्पष्ट एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें समय-सीमा निर्धारित कर लक्ष्य आधारित कार्य सुनिश्चित किया


जाए।

मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी दिखाई देगा जब जमीनी स्तर पर उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो।

इसके अलावा, उन्होंने ‘बस्तर मुन्ने’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। शिविरों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभागों के बीच बेहतर


समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में आगामी 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले ‘सुशासन तिहार’ के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket