नारायणपुर : आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के साउथ ज़ोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान के निर्देशानुसार बस्तर ज़ोन में 10 से 15 अप्रैल ...
नारायणपुर : आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के साउथ ज़ोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान के निर्देशानुसार बस्तर ज़ोन में 10 से 15 अप्रैल तक विधानसभावार संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में सोमवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
समीर खान ने कहा कि बस्तर क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश स्तर पर बनने वाली कई योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही हैं। विशेष रूप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आज भी स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
नरेंद्र नाग ने कहा कि वर्षों से विभिन्न योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने खराब सड़कों, पेयजल संकट और नल-जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की कमी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में परमित दुगा, रामदेव दुगा, विजय कोरम, संजय उसेंडी, तिजाराम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं