Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के लिए 7.16 करोड़ की स्वीकृति

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के लिए 7.16 करोड़ की स्वीकृति बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन...

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के लिए 7.16 करोड़ की स्वीकृति

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के लिए 7.16 करोड़ की स्वीकृति

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए 7 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से कार्य स्वीकृति दिलाने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव को सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया है।

श्री झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्री किरण देव के अथक प्रयासों से पूरा किया गया है।

उन्होंने बताया कि बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर रथ परिचालन के दौरान लाईट बंद होने की समस्या रहती थी, जिससे जनता और व्यापारियों को असुविधा होती थी। इस समस्या को देखते हुए विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की।

श्री झा ने कहा कि बस्तर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। जगदलपुर क्षेत्र में सड़क, नाली, पुलिया, दलपत सागर सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल आपूर्ति और अन्य कई विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

इसे भी पढ़ें


📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!

👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:

🔗 https://whatsapp.com/channel/0029VaOdIG1KgsNw0WURCY0T

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket