बस्तर जिला को राज्य स्तर पर आकांक्षी जिला का गोल्ड और आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल को कांस्य पदक मिला जगदलपुर, 30 जुलाई 2025: आकांक्षी जिला और ब...
बस्तर जिला को राज्य स्तर पर आकांक्षी जिला का गोल्ड और आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल को कांस्य पदक मिला
जगदलपुर, 30 जुलाई 2025: आकांक्षी जिला और ब्लॉक का संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, समग्र शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बस्तर जिला को आकांक्षी जिला की श्रेणी में राज्य स्तरीय गोल्ड पदक और तोकापाल विकासखंड को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कलेक्टर श्री हरिस एस ने बताया कि नीति आयोग के निर्देशानुसार 4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान का उद्देश्य छह प्रमुख सूचकांकों — स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण — में 100% लक्ष्य प्राप्त करना था।
इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, शिशु टीकाकरण, पोषण योजनाओं से जोड़ना, स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की समय पर आपूर्ति जैसे कार्य संपन्न किए गए। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से बस्तर ने यह मुकाम हासिल किया।
कार्यक्रम में सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, श्री वेद प्रकाश पांडेय, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, पंचायत पदाधिकारी, श्री बीरेंद्र बहादुर (पंचायत उप संचालक), श्री बी.आर. बघेल (जिला शिक्षा अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📚 इसे भी पढ़ें:
- अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा
- बिलासपुर को मिला स्वच्छता में पहला स्थान
- विकसित भारत: नागरिकों के कर्तव्य और देश का भविष्य
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं