Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में किया गया मच्छरदानी वितरण

• मलेरिया, डेंगू,जापानी बुखार, फाइलेरिया,चिकनगुनिया व यलो फीवर से बचाने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में बाटी गई मच्छरदानी : • लोगो मे जन जागरूकत...

मलेरिया, डेंगू,जापानी बुखार, फाइलेरिया,चिकनगुनिया व यलो फीवर से बचाने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में बाटी गई मच्छरदानी :

लोगो मे जन जागरूकता जरुरी : खेम सिंह 



जगदलपुर : बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक- 36 के अगहनपुर स्कूल मे शुक्रवार को सुबह मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने किया। शहर के सभी 48 वार्डों में निर्धारित तिथि अनुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। मलेरिया, डेंगू, जापानी बुखार, फाइलेरिया,चिकनगुनिया एवं येलो फीवर से बचने हेतु मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।



गर्भवती महिलाओं को भी मच्छरदानी वितरण किया गया जिसमें मंजू प्रिया नाग, सोनमती कश्यप,कुमारी नाग, कुमारी कश्यप,माया घोष थे।वार्ड मे 300 परिवारजनों को मच्छरदानी वितरण किया गया।


नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने कहा मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने की दिशा मे किये जा रहे प्रयास मे यह मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। लोगों मे जन जागरूकता जरूरी है।

      योगेंद्र पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता और समय पर बचाव ही बीमारियों से सुरक्षा की कुंजी है। नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखी

      कार्यक्रम का संचालन गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा एवं आभार सभापति निर्मल पाणिग्रही ने किया।

     इस कार्यक्रम मे सुरेश गुप्ता,नगर मंडल पश्चिम उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा,महिला मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री द्वय अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर,नगर मंडल पश्चिम सोशल/ मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा,वार्ड बूथ अध्यक्ष विनोद पांडे,उमेश गुप्ता सहित मितानिन सोनमती मंडावी, मितानिन भूपेश्वरी सिन्हा, बत्ती नेताम, हीरा पटेल, बी पाटकर, नीलू ठाकुर, जमुना कश्यप, हेमंत यादव, शकुंतला विश्वकर्मा, बबीता विश्वकर्मा, तिलेश्वरी,नोडल डॉक्टर मैत्री,डॉ.मीनल व वार्डवासी एवम वार्ड के गणमान्यजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket