जगदलपुर : तोकापाल मंडल के छापर भानपुरी में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : तोकापाल मंडल के छापर भानपुरी में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री मुन्नालाल कश्यप, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, मंडल सदस्य हेमचंद सोम, गणपति सोम, लक्ष्मण राना, सतीश अग्रवाल, हरचंद मौर्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद र
हे।
कोई टिप्पणी नहीं