Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: ₹5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर समेत दो ढेर, महिला माओवादी भी मारी गई

कर्रेगुट्टा पहाड़ पर मुठभेड़, जवानों ने बरामद किए शव और हथियार, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी छत्तीसगढ़ :  के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्...


कर्रेगुट्टा पहाड़ पर मुठभेड़, जवानों ने बरामद किए शव और हथियार, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ : के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने कर्रेगुट्टा के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए उग्रवादियों में एक ₹5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर और एक महिला माओवादी शामिल हैं।

मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ों में हुई, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

करीब घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इससे पहले भी कर्रेगुट्टा पहाड़ पर कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। यहां जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया था, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जाती है।

फिलहाल, इलाके में सर्चिंग अभियान तेज़ कर दिया गया है, ताकि और कोई नक्सली घायल अवस्था में छिपा न हो। जवान हर दिशा में सघन जांच कर रहे हैं।

जवानों की वीरता को सलाम — प्रदेश में शांति बहाली की ओर एक और मजबूत कदम।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket