Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: दो ब्लॉक अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: दो ब्लॉक अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित: रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनु...

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: दो ब्लॉक अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित:

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा कदम उठाया है। डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू और सहसपुर लोहारा (जिला कवर्धा) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर लिया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं पर संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगे थे, जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कठोर निर्णय जरूरी था।

इस कार्रवाई को आगामी समय में पार्टी अनुशासन और एकजुटता के प्रति एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket