राज्यपाल ने सैनिक स्कूल में परेड की सलामी ली, कैडेट्स के अनुशासन और जोश की सराहना: अंबिकापुर : राज्यपाल रमेन डेका शुक्रवार को अंबिकापुर के ...
राज्यपाल ने सैनिक स्कूल में परेड की सलामी ली, कैडेट्स के अनुशासन और जोश की सराहना:
अंबिकापुर : राज्यपाल रमेन डेका शुक्रवार को अंबिकापुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सैनिक स्कूल विक्रम बत्रा ब्लॉक का भ्रमण किया। स्कूल परिसर में पहुंचने पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कैडेट्स ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ परेड कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।
स्कूल की प्राचार्य ने राज्यपाल को विद्यालय की गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और कैडेट्स की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
राज्यपाल ने कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिक स्कूल जैसे संस्थान देश को अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान युवा प्रदान कर रहे हैं, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना ही उन्हें उच्चतम शिखर तक ले जाएगी। राज्यपाल ने स्कूल प्रशासन को भी उत्कृष्ट प्रबंधन और प्रशिक्षण के लिए बधाई दी।
अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने स्कूल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और कैडेट्स से अनौपचारिक बातचीत कर उनके अनुभव जाने। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सैनिक स्कूल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं