Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भारत-फ्रांस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील: 63,000 करोड़ में 26 राफेल मरीन विमान खरीदेगा भारत

  भारत-फ्रांस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील: 63,000 करोड़ में 26 राफेल मरीन विमान खरीदेगा भारत: नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को फ्रांस ...

 

भारत-फ्रांस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील: 63,000 करोड़ में 26 राफेल मरीन विमान खरीदेगा भारत:

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को फ्रांस के साथ 63,000 करोड़ रुपए की रक्षा डील पर दस्तखत किए, जो अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 अत्याधुनिक राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे।


भारत की ओर से इस डील पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, भारत फ्रांस से 22 सिंगल सीटर और 4 डबल सीटर राफेल मरीन विमान हासिल करेगा। ये विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होंगे और भारतीय नौसेना की ताकत को समुद्री मोर्चे पर कई गुना बढ़ाएंगे।

राफेल मरीन विमानों को विशेष रूप से नौसेना के लिए डिजाइन किया गया है, और इन्हें भारतीय नौसेना के नए विमानवाहक पोत 'आईएनएस विक्रांत' पर तैनात किया जाएगा। यह डील भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।





कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket