नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा: अवैध संपत्ति होगी कुर्क, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स करेगी सख्त कार्रवाई: दुर्ग : नशे के अवैध व्यापार पर...
नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा: अवैध संपत्ति होगी कुर्क, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स करेगी सख्त कार्रवाई:
दुर्ग : नशे के अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। यह घोषणा राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में आयोजित एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) और साइबर क्राइम पर आयोजित कार्यशाला में की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ जंग तेज कर दी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और अधिक अधिकार दिए जाएंगे, जिससे ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया कि ड्रग तस्करों की संपत्ति की जांच कर अवैध कमाई को जब्त किया जाए।
साइबर अपराधों पर भी रहेगी नजर:
कार्यशाला में साइबर क्राइम पर भी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने कहा कि ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नशे और साइबर अपराध के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं