Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बालोद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला: 8 लाख की सीमा, 34 लाख खर्च

  बालोद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला: 8 लाख की सीमा, 34 लाख खर्च: बालोद:  जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में वित्तीय...

 बालोद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला: 8 लाख की सीमा, 34 लाख खर्च:

बालोद: जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने तय बजट से चार गुना ज्यादा खर्च कर डाला।

जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में 16 जोड़ों की शादी के लिए अधिकतम 8 लाख रुपए खर्च करने की सीमा थी, लेकिन विभाग ने 33.50 लाख रुपए खर्च कर दिए। यह तय लिमिट से चार गुना अधिक है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


जांच की मांग, जवाबदेही तय होगी?

इस वित्तीय अनियमितता के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है या फिर जानबूझकर किया गया घोटाला? इस पूरे मामले की जांच की मांग उठने लगी है।

सरकारी योजनाओं में इस तरह की अनियमितताएं आम जनता के पैसों के दुरुपयोग को दर्शाती हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket