होली पर नमाज का समय बदला, पुलिस 48 घंटे अलर्ट मोड पर: छत्तीसगढ़ : में होली के दिन जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। अब 1 बजे के ...
- Advertisement -
![]()
होली पर नमाज का समय बदला, पुलिस 48 घंटे अलर्ट मोड पर:
छत्तीसगढ़ : में होली के दिन जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। अब 1 बजे के बजाय नमाज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अदा की जाएगी। इस फैसले को लेकर सभी मस्जिदों के बोर्ड को आधिकारिक पत्र भेजा गया है।
होली के त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इससे पहले यूपी में भी इसी तरह का बदलाव किया गया था।
राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 48 घंटे तक अलर्ट मोड पर रहेगी। प्रमुख शहरों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं