Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जंगल में शिकार के लिए करंट और फंदा लगाने वाला युवक गिरफ्तार

  जंगल में शिकार के लिए करंट और फंदा लगाने वाला युवक गिरफ्तार: रायगढ़ :  वन विभाग ने धरमजयगढ़ के पोटिया परिसर में अवैध शिकार के प्रयास को ना...

 जंगल में शिकार के लिए करंट और फंदा लगाने वाला युवक गिरफ्तार:

रायगढ़ : वन विभाग ने धरमजयगढ़ के पोटिया परिसर में अवैध शिकार के प्रयास को नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान वनकर्मियों को जंगल में करंट और फंदा लगाकर शिकार करने के साक्ष्य मिले थे।

संवेदनशील वन क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को तारों और फंदों के जरिए वन्यजीवों का शिकार करने की योजना के संकेत मिले। साक्ष्यों के आधार पर अपराधी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण कानून का गंभीर उल्लंघन है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शिकारियों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शिकार या संदिग्ध गतिविधियां दिखें, तो तुरंत सूचना दें ताकि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket