छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी: रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।...
छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी:
रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले दो दिनों में प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान स्थिर रहा, लेकिन शनिवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने शुरू किए उपाय:
गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग एहतियाती कदम उठा रहे हैं। बाजारों में छाते, गमछे और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। डॉक्टर भी गर्मी में लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और धूप में कम समय बिताने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम रहेगा शुष्क, जल्द दस्तक दे सकती है लू:
प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो मार्च के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
गर्मी के इस बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हल्के और सूती कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं