शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: जशपुर में आरोपी गिरफ्तार: जशपुर : जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: जशपुर में आरोपी गिरफ्तार:
जशपुर : जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाहिद हुसैन (29) पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और आर्थिक ठगी का आरोप है।
वर्ष 2023 से कर रहा था शोषण:
पुलिस के अनुसार, आरोपी जाहिद हुसैन ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर 2023 से शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके अलावा, उसने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर महिला से ₹2.5 लाख की ठगी भी की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई:
पीड़िता ने ठगी और दुष्कर्म की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं