Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला: फरार कांस्टेबल काजल की तलाश जारी, 15 से अधिक गिरफ्तार

  छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला: फरार कांस्टेबल काजल की तलाश जारी, 15 से अधिक गिरफ्तार: रायपुर/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में...

 छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला: फरार कांस्टेबल काजल की तलाश जारी, 15 से अधिक गिरफ्तार:

रायपुर/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुए पुलिस भर्ती घोटाले में अब तक 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन महिला आरक्षक काजल (610) अब भी फरार है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले का अपडेट दिया।

गृहमंत्री का जवाब: भर्ती प्रक्रिया में हुई थी गड़बड़ी:

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव जिले की 8वीं बटालियन में 2024 की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस मामले में थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 568/24 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, उनमें शामिल हैं:

महिला आरक्षक: पुष्पा चंद्रवंशी, परिधि निषाद

आरक्षक: धर्मराज मरकाम, सुंदरलाल नेताम, कार्तिक देशलहरे, विकास सिंह राजपूत, पवन चौरे, योगेश कुमार धुर्वे

अभ्यर्थी: मीना पात्रे, नेहा चंद्रवंशी

कंप्यूटर ऑपरेटर: नुतेश्वरी धुर्वे, फवेन्द्र कुमार चनाप

लाईका ऑपरेटर: पवन कुमार साहू

अन्य: विशाल यादव, यशवंत उईके


फरार कांस्टेबल काजल की तलाश जारी:

गृह मंत्री ने बताया कि महिला आरक्षक काजल (610) अभी भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


भर्ती घोटाले से जुड़ी आत्महत्या:

इस घोटाले में संलिप्त आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर (1791) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना लालबाग में मर्ग क्रमांक- 117/24 धारा-194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों से पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का खेल चल रहा था।


सरकार की कार्रवाई और आगे की जांच:

सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस घोटाले की गहन जांच जारी रहेगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पुलिस इस पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket