Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बीजापुर में IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बासागुड़ा इलाके में हुए IED ब्लास्ट म...

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बासागुड़ा इलाके में हुए IED ब्लास्ट में CRPF की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि CRPF 229 बटालियन और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आ गई। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति स्थिर है और सर्जरी जारी है।

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीण मुकेश हेमला की हत्या के आरोपी नक्सली मंगल उइका को गिरफ्तार किया है। बीते वर्ष दिसंबर में मुखबिरी के शक में मुकेश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को कमकानार बाजार से पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


चिंतागुफा में सात नक्सलियों की गिरफ्तारी:

सुकमा जिले के चिंतागुफा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। दुलेड़ के जंगलों में अभियान के दौरान सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी पूर्व में आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने इनके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों के आधार पर इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों की कमर तोड़ने में सुरक्षाबलों को काफी सफलता मिली है। वर्ष 2024 में बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और कई के आत्मसमर्पण के कारण नक्सल गतिविधियां कमजोर पड़ी थीं। हालांकि, साल 2025 के शुरुआती दिनों में नक्सली एक बार फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता नक्सलियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है। सरकार और सुरक्षाबल नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket