Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

आज UP जाएंगे CM भूपेश बघेल:26 अक्टूबर तक लखनऊ में रहेंगे, प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद

  रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  उत्तर प्रदेश के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। वे 25 और 26 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदे...

 


रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  उत्तर प्रदेश के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। वे 25 और 26 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस की चुनावी मशीनरी पर काम होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हवाई अड्‌डे से विशेष विमान सुबह 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। यहां से वे मुख्यमंत्री गोमती नगर के निजी होटल पहुंचेंगे।

लखनऊ में कांग्रेस के सीनियर पदाधिकारियों और रणनीतिकारों के साथ उनकी कई दौर की बैठकें तय हैं। इन बैठकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद होंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दूसरा दौरा होगा जिसमें वे संगठन पदाधिकारियों से चुनाव के संबंध में बात करेंगे।

इस महीने यह चौथा दौरा होगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश का यह चौथा दौरा है। पांच अक्टूबर को मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। सरकार ने उन्हें हवाई अड्‌डे से बाहर नहीं निकलने दिया। तीन घंटे धरना देकर वे दिल्ली वापस लौट गए। 6 अक्टूबर को वे राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ दोबारा लखनऊ पहुंचे। वहां से सभी लोग रात तक लखीमपुर खीरी तक पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर लखनऊ के कौल हाउस में हुई बैठक में शामिल हुए थे। उस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी के साथ बनारस में हुई किसान न्याय सभा में भी शामिल हुए थे।

लखीमपुर के किसानों को मुआवजा दे आए डहरिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की थी। 22 अक्टूबर को मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया उस मदद का चेक लेकर लखीमपुर खीरी पहुंचे। वहां कांग्रेस और किसान नेताओं की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को वह चेक सौंपा।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket