आख़िर ये अधिक लिया गया धान जाता कहां है? : कचनार बस्तर धान खरीदी केंद्र

दिवाकर यादव @ 4thcolumn जगदलपुर  -:  आज फोर्थ कॉलम, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ के संवाददाता ने धान खरीदी केंद्र कचनार विकासखंड बस्तर का अवलोकन किया जिसमें किसान के कुछ धान बोरों को तौल कर देखा गया, लगभग 700 ग्राम धान प्रत्येक बोरा किसानो से अधिक लिया जाना पाया गया | इस विषय में यहां के खरीदी प्रभारी श्रीमती ललिता राव से बात करने पर इन्होंने बताया किसान अपनी मर्जी से सूखत के नाम से 700 ग्राम प्रति बोरा ज्यादा धान दे रहे हैं | लेकिन यहां के मिलर्स उठाव करने के बाद एक्सेस (अधिक मात्रा में धान मिलने पर) कांटा पर्ची नहीं भेजते है | धान थोड़ा भी कम होने से तो  कांटा पर्ची भेजते हैं | 

पेय जल और फर्स्ट एड किट की सुविधा देखने को मिली |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने