बस्तर को चाहिए ट्राइबल आवासीय विश्वविद्यालय लंबे समय से मांग

जगदलपुर : बस्तर संभाग के साथ जिलों में इस वक्त बस्तर विश्वविद्यालय में सम्बद्ध 53 सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज संचालित है | ज्यादातर कॉलेज नक्सल प्रभावित इलाकों में है जो कॉलेज प्रभावित इलाके में नहीं है वह प्रभाव जिला के बच्चों बड़ी संख्या में पढ़ते हैं | बस्तर में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़ने के लिए लंबे वक्त से यह ट्राइबल आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है | यह मांग अब तक अधूरी है इस वजह से उच्च शिक्षा में छात्रों का ड्राफ्ट आउट रेट भी बढ़ता जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सातों जिला में आवासीय विद्यालय की अच्छी व्यवस्था की है | ताकि बच्चे आवासीय विद्यालय में रहकर अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर पाए पोटाकेबीन विभिन्न छात्रावास इसके सफल उदाहरण है | बस्तर में ऐसे ही प्रयास भी जरूर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां ट्राइबल आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना होती है तो बस्तर के आदिवासी छात्रों को सर्व सुविधायुक्त माहौल में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा साथ ही ट्राइबल विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए तो यह सुविधा अन्य वर्गों के छात्रों के भी काम आएगी मध्य प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा आदिवासी छत्तीसगढ़ में ही है | लेकिन वहां अमरकंटक में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी का संचालन हो रहा है | और यहां ट्राइबल यूनिवर्सिटी का मामला फाइलों तक ही सीमित रह गया है |                                    2 साल पहले बस्तर विश्वविद्यालय ने ट्राईबल आवासीय का प्रस्ताव राज्यपाल को दिया था | अप्रैल 2022 में बस्तर विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर एस के सिंह ने राज्यपाल अनुसिया उइके को बस्तर विश्वविद्यालय  सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सफा था | इस विस्तृत प्रस्ताव के बस्तर के लिए उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण जरूरत को जिक्र किया गया था साथ ही आवासीय विश्वविद्यालय की मांग भी इस प्रस्ताव में थी | बताया जाता है कि विश्वविद्यालय को 1800 करोड रुपए की लागत से केंद्रीय विश्वविद्यालय में तब्दील करने का उल्लेख भी प्रस्ताव में किया गया था | यह प्रस्ताव अभी राज भवन में लंबित है| जानकार कहते हैं कि इस प्रस्ताव का अध्ययन करके भी काम शुरू किया जा सकता है ताकि बस्तर के युवाओं का भला हो सके |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने